Homeव्यवसायOil Crisis: 'पेट्रोल-डीजल की कोई किल्लत नहीं, इंडियन ऑयल का बड़ा बयान';...

Oil Crisis: ‘पेट्रोल-डीजल की कोई किल्लत नहीं, इंडियन ऑयल का बड़ा बयान’; जानें अचानक क्यों बढ़ी मांग


इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने शनिवार को देश में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी होने से इन्कार किया है। कंपनी ने कुछ खुदरा दुकानों पर ईंधन की आपूर्ति में आ रही दिक्कतों को “अत्यधिक स्थानीयकृत” और अस्थायी बताया। यह क्षेत्रीय मांग-आपूर्ति असंतुलन और बिक्री पैटर्न में बदलाव के कारण हो रहा है।

सार्वजनिक क्षेत्र की इस ईंधन विक्रेता कंपनी ने कहा कि कुछ दुकानों पर अधिक मांग कटाई के मौसम में डीजल की खपत में मौसमी वृद्धि के कारण है। निजी पंपों पर खुदरा मूल्य अपेक्षाकृत अधिक होने से ग्राहक वहां से सरकारी पंपों पर आ गए हैं। थोक ईंधन आपूर्ति अंतरराष्ट्रीय दरों के अनुरूप होने के कारण संस्थागत खरीद भी सार्वजनिक क्षेत्र की दुकानों पर बढ़ी है। 

इंडियन ऑयल ने बताया कि 1 मई से 22 मई तक पेट्रोल की बिक्री में पिछले वर्ष की तुलना में 14 फीसदी की वृद्धि हुई है। इसी अवधि में डीजल की बिक्री में लगभग 18 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। यह मांग में लगातार और असाधारण वृद्धि को दर्शाता है, जिसे कंपनी पूरे देश में पूरा कर रही है। कंपनी ने ग्राहकों और आम जनता को आश्वस्त किया कि देश में पेट्रोल और डीजल की कोई समग्र कमी नहीं है। उसके 42,000 से अधिक ईंधन स्टेशनों के नेटवर्क में से केवल बहुत कम संख्या में दुकानों पर आपूर्ति बाधित हुई है।

मांग में वृद्धि के कारण

कुछ स्थानों पर अधिक मांग कटाई के मौजूदा मौसम में डीजल की मांग में मौसमी वृद्धि से जुड़ी है। कुछ निजी खुदरा दुकानों पर अपेक्षाकृत अधिक खुदरा मूल्यों के कारण ग्राहकों का अस्थायी रूप से वहां से सरकारी दुकानों पर आना भी एक कारण है। थोक और संस्थागत आपूर्ति वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्यों के अनुरूप काफी अधिक कीमत पर होने से संस्थागत और वाणिज्यिक मांग भी सरकारी खुदरा दुकानों की ओर बढ़ी है। कंपनी ने स्पष्ट किया कि ये सभी कारक मिलकर कुछ विशिष्ट क्षेत्रों में मांग-आपूर्ति असंतुलन पैदा कर रहे हैं।

आपूर्ति बनाए रखने के प्रयास

इंडियन ऑयल ने कहा कि राज्य के स्वामित्व वाली तेल विपणन कंपनियां पूरे देश में पर्याप्त ईंधन भंडार बनाए हुए हैं। वे अलग-थलग पड़ी बाधाओं को दूर करने और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कदम उठा रही हैं। कंपनी स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है और उपभोक्ताओं को निर्बाध ईंधन आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त उपाय कर रही है। इंडियन ऑयल ने उपभोक्ताओं से अनावश्यक घबराहट में खरीदारी से बचने का भी आग्रह किया है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments